लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश ने पूर्व विधायक उकलाना नरेश सेलवाल से कटवाए रिबन कार्यालय का किया उद्घाटन।

लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश ने पूर्व विधायक  उकलाना नरेश सेलवाल से कटवाए रिबन कार्यालय का किया उद्घाटन।

हिसार लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयप्रकाश ने हल्का उकलाना में कर सेलवाल पूर्व विधायक उकलाना की अगवाई में उकलाना मंडी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। चौधरी जयप्रकाश को सुरेवाला चौक से गाड़ियों के काफिले के साथ चुनाव कार्यालय तक लेकर आए। उकलाना हल्का से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ चौधरी जयप्रकाश का स्वागत किया। चौधरी जयप्रकाश ने नरेश सेलवाल पूर्व विधायक उकलाना से रिबन कटवाकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करवाया। नरेश सेलवाल ने धन्यवाद किया चौधरी जयप्रकाश को उकलाना हल्का से पचास हजार से ज्यादा वोटो से जीतवाने का आश्वासन दिया। चौधरी जयप्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली है भाजपा झूठों व जुमलेबाजों की सरकार है। जनता के साथ जो दुर्व्यवहार भाजपा सरकार ने किया है इसका बदला वोट की चोट से लेने के लिए जनता तैयार है। उकलाना गांव में चौधरी जयप्रकाश का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया सैकड़ो की संख्या में लोगों ने जजपा और भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की सरदार गुरमुख सिंह, श्यामलाल सोनी, ज्ञानचंद ओड, तरसेम ओड, प्रेम सिंह धानक पूर्व सरपंच, बलजीत इंदौरा, पलाराम ओड, अजीत कांटीवाल, कृष्ण खुंडिया,भरत सिंह गिल, भूपेंद्र सिंह भंगू, खेमचंद ओड, अर्जुन सिंह इंदौरा, रोहतास इंदौरा पूर्व पंच, सरदार अमन सिंह ने जजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और सरदार प्यारा सिंह ले भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। उकलाना मंडी से मेहर सिंह जंगी पूर्व एम सी, एम सी प्रवीण गिल गांधी, डॉ निहालचंद सेलवाल, मेवा सिंह गिल, राजेंद्र सोनी, सत्यवान खैरी, विजेंद्र बागड़ी, विक्रम वाल्मीकि खेदड़, विजेंद्र उकलाना मंडी ने जजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। भेरी अकबरपुर से संदीप मलिक और सरजीत थाकण ने जजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। चौधरी जयप्रकाश हिसार लोकसभा से भारी मतों से जीतेंगे।

Advertisements

Share on

Share on