भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत 400 पार के लक्ष्य को साकार करेगी - अमरपाल राणा

भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत 400 पार के लक्ष्य को साकार करेगी - अमरपाल राणा

 भाजपा चुनाव कार्यालय उकलाना में लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर हिसार लोकसभा चुनाव प्रभारी अमरपाल राणा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्य वक्ता ने उपस्थित सदस्यों को चुनाव प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अपने-अपने बूथ पर पार्टी को जिताने के लक्ष्य को सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल ने अपने चुनाव प्रबंधन के अनुभव सांझा किया। इसमें उन्होंने 'बूथ जीता चुनाव जीता' के संकल्प को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दोहराया। इस बैठक में लोकसभा सहसंयोजक धर्मवीर रतेरिया, जिला महामंत्री अशोक सैनी, विधानसभा प्रभारी कपूर सिंह बेनीवाल, विधानसभा संयोजक रामफल नैन, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सीमा गैबीपुर, चुनाव कार्यालय प्रभारी राममिलन शर्मा, अग्रोहा मंडल अध्यक्ष सुशील रेड्डू, खरक-मतलौडा मंडल अध्यक्ष दिलबाग सिंह, नगर पालिका वाइस चेयरमैन सरदार सतवंत सिंह, नरेश नैन, जिला सोशल मीडिया वर्टिकल प्रमुख सरदार रघुबीर सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी बीरेंद्र धत्तरवाल बिठमड़ा, सत्यनारायण बंसल, वासुदेव शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष आरजू, चंद्रमोहन राणा सहित प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements

Share on

Share on