भाजपा की क्या रैली सफल हो पाई।

भाजपा की क्या रैली सफल हो पाई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने 10 वर्ष के शासनकाल में देश, प्रदेश की दशा व दिशा बदली है।

जनता में न्याय में उम्मीद बंधी है, विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ी है और देश उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा है। वे मंगलवार को उकलाना अनाज मंडी में लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह के समर्थन में समरस विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। 


रैली में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष एवं रैली संयोजक डॉ. आशा खेदड़ ने मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने चेत्र नवरात्र व विक्रमी नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि 10 वर्ष के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है और विश्वभर में भारत के नाम का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां देश के विकास पर ध्यान दिया है वहीं गरीब कल्याण की दिशा में विशेष कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री की सोच का ही कमाल है कि आज देश का कोई भी गरीब व जरूरतमंद भूखा नहीं सोता। इसके लिए हर देशवासी प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि धारा 370 समाप्त करके प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा किया। आज हम गर्व से जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर भारत माता की जय के नारे लगा सकते हैं जबकि कांग्रेस शासन में ऐसा संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास को नई गति दी है। हिसार के राखी गढ़ी को विश्व के मानचित्र पर लाने का कार्य भाजपा सरकार ने ही किया है। 

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि रैली को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक विनोद भ्याणा, सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व सांसद डॉ. डीपी वत्स, लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल व हिसार जिला प्रभारी जवाहर सैनी सहित अन्य ने संबोधित किया और वोटों की अपील की। रैली में उपरोक्त के अलावा चेयरमैन अमरपाल राणा, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेन्द्र, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, लोकसभा संयोजक रवि सैनी, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, विधानसभा संयोजक रामफल नैन, सीमा गैबीपुर, जिला महामंत्री अशोक सैनी व आशीष जोशी सहित हिसार लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Advertisements

Share on

Share on