हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा, ऐलान बाकी

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा, ऐलान बाकी:दुष्यंत चौटाला ने सरकारी गाड़ियां लौटाई, शाह से मिलेंगे; CM समेत पूरी कैबिनेट इस्तीफा दे सकती है. हरियाणा के CM मनोहर लाल और डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला दोनों अपनी-अपनी पार्टी के साथ रणनीति बना रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी यानी जजपा का गठबंधन टूट गया है। बस ऐलान बाकी है। माना जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही टूट की वजह है।

Source: Bhaskar.com

Share on

Share on