राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का अपनाया साथ।

राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का अपनाया साथ।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी सियासी पार्टियां अपने-अपने खेमे को मजबूत करने के लिए तमाम दांवपेच लगा रही हैं। कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो कुछ भाजपा के नेता अन्य पार्टियों का रुख कर रही हैं।

इसी बीच कांग्रेस को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। विजेंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।


कांग्रेस छोड़ विजेंदर सिंह बीजेपी में हुए शामिल

ओलंपियन मुक्केबाज व कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और दक्षिण दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में विजेंदर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि कांग्रेस उन्हें मथुरा से अभिनेत्री और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिसका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में सीटों पर राजनीतिक प्रभाव है।



Advertisements

Latest Updates

  • आदरणीय साथियों, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री श्री डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद निधन
  • 26 दिसंबर, 1924 को ऐतिहासिक बेलगाम अधिवेशन के दौरान नरेश सेलवाल ने अपने आवास पर इस दिन को सम्मान स्मारक शताब्दी के रूप में मनाया।
  • सरसोद बिचपड़ी जेवरा पंघाल गांव ने पगड़ी पहनाकर संजना सातरोड़ को समर्थन दिया
  • उकलाना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद हिसार कांग्रेस भवन में लोकप्रिय सांसद चौधरी जयप्रकाश जेपी के साथ विजयी निशान बनाते हुए नरेश सेलवाल।
  • आज दिल्ली में रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने अपने हजारों सर्मथकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
  • Popular News

    Share on

    Share on