उकलाना रैली ने सुनिश्चित की भाजपा प्रत्याशी की जीत: आशा खेदड़

उकलाना रैली ने सुनिश्चित की भाजपा प्रत्याशी की जीत: आशा खेदड़

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने उकलाना में हुई समरस विजय संकल्प रैली को सफल बताते हुए इसमें पहुंचे नेताओं व आम जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रैली में भारी संख्या में भाग लेकर जनता ने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह की जीत निश्चित कर दी है।

उकलाना रैली ने सुनिश्चित की भाजपा प्रत्याशी की जीत:आशा खेदड़


भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ जो उकलाना रैली की संयोजक थीं, ने बुधवार को कहा कि रैली में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। वास्तव में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में किसानों, महिलाओं, कर्मचारियों, गरीबों व आम जनता के हित में अनेक ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ हर वर्ग उठा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के दौरान उठाए गए जनकल्याणकारी कदमों की मार्फत जनता तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है


उन्होंने रैली में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। जिला अध्यक्ष ने रैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए उनका भी आभार जताया।

Advertisements

Share on

Share on