उकलाना में भाजपा पार्टी को कुमारी शैलजा ने दिया झटका

उकलाना में भाजपा पार्टी को कुमारी शैलजा ने दिया झटका

उकलाना  में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में किया शाकलाना में भारतीय जनता पार्टी को उस सयम बड़ा झटका लगा जब उकलाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम दास कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा के नेतृत्व में भाजपा को छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए। कुमारी सैलजा ने उनका स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि घनश्याम दास उकलाना के वरिष्ठ नेता हैं उनके आने से कांग्रेस पार्टी उकलाना में और मजबूत होगी। उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। 

 इस अवसर पर मौजूद पूर्व जिला परिषद चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि देश-प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत स्थिति को देखते हुए कांग्रेस में जन-जन की आस्था बढ़ती जा रही है। भाजपा का आज जिस प्रकार से पूरे देश में विरोध हो रहा है उससे यह बात स्पष्ट है कि देश-प्रदेश के लोग इससे बुरी तरह से तंग आ चुके हैं और इस लोकसभा चुनाव में देश के लोग भाजपा को सत्ता से बेदखल करके इस बात का प्रमाण भी दे देंगे। भाजपा का यही हाल हरियाणा प्रदेश में है जहां भाजपा का जबरदस्त विरोध हो रहा है अनेक गांवों में पार्टी के उम्मीवारों को घुसने तक नहीं दिया जा रहा। अब देश-प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आना निश्चित है। अब जल्द ही देश-प्रदेश की जनता को धर्म, जाति-पाति व नफरत की राजनीति करने वाली सरकार से छुटकारा मिलने वाला है।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी जगन्नाथ, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजलाल बहबलपुरिया, पूर्व वाइस चेयरमैन नगरपालिका उकलाना सुरेश गर्ग, पूर्व वाइस चेयरमैन नगर पालिका उकलाना राजेश, प्रधान व्यापार मंडल सुभाष फरीदपुरिया, पूर्व सरपंच राजेश भुटानी, विनोद मित्तल, बलराज गर्ग, कांग्रेस सेवा दल जिला प्रधान कपूर सिंह, डॉ जयभागवान, अजय बिश्नोई, सतीश दनौदा, संदीप पातड़ व रामफल शर्मा आदि मौजूद रहे। 


Advertisements

Share on

Share on