भाजपा के हिसार के लोकसभा प्रत्याशी भाजपा का प्रचार करते नजर आए।

भाजपा के हिसार के लोकसभा प्रत्याशी भाजपा का प्रचार करते नजर आए।

हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा हर वर्ग की हितैषी पार्टी है।

भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश का जो विकास हुआ है, उसे कोई दरकिनार नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति व नीयत देशहित की है, भाजपा देश को विकास के मामले में अग्रणी बनाना चाहती है और हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना चाहती है। यही कारण है कि देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर तीसरी बार मोदी सरकार का नारा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपना वोट उन्हें देकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान दें।


भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व जलपान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अनिल अग्रवाल व पवन यादव रहे। इस मौके पर भाजपा नेता रवि सैनी, हिसार लोकसभा प्रभारी लखमी शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, ईश्वर सैनी नाटा, सुंदर सोनी, जसवीर यादव, महेंद्र जाट, सुरेंद्र यादव, बबलू यादव, धर्मपाल शर्मा, रामवीर जाट, राधेश्याम सोनी, सोनू कांगड़ा, दीपक वाल्मीकि, विशाल कांगड़ा, रतन जांगड़ा, महेंद्र मरोडिया, नितिन शर्मा, कैलाश वर्मा, प्रताप फौजी, दीपक सोनी व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisements

Share on

Share on